बहरैन के एक सक्रिय कार्यकर्ता ने बहरैनी प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह बहरैनी क्रांतिकारियों से भत्ता ले रहा है।बहरैन के एक क्रांतिकारी कार्यकर्ता अहमद अलवी ने अल आलम टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार, बहरैनी क्रांतिकारियों पर वार्ता के संबंध में दबाव डालने के लिए हर प्रकार का हथकंडा प्रयोग कर रही है जबकि देश के सबसे बड़े विपक्षी दल ने वार्ता के संबंध में अपनी नीतियों की घोषणा कर दी है और बल दिया है कि वह अपनी नीतियों से बिल्कुल पीछे नहीं हटेगा।बहरैन में मानवाधिकार परिषद के एक अधिकारी और क़ानूनी मामलों कार्यकर्ता हुसैन जवाद ने भी हमारे संवाददाता से बात करते हुए देश के न्यायालय को अयोग्य बताते हुए कहा कि बहरैन के क्रांतिकारियों के संबंध में न्यायालय का व्यवहार निष्पक्ष नहीं है। हुसैन जवाद ने कहा कि बहरैनी जनता पर हर प्रकार के अत्याचार किए जा रहे हैं और आए दिन उन्हें हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है।
4 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 478630
बहरैन के एक सक्रिय कार्यकर्ता ने बहरैनी प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह बहरैनी क्रांतिकारियों से भत्ता ले रहा है।